Home Featured गिरफ्तार नशेड़ियों में एक निकला हीरा पासवान हत्यकाण्ड का फरार अभियुक्त। Voice of Darbhanga

गिरफ्तार नशेड़ियों में एक निकला हीरा पासवान हत्यकाण्ड का फरार अभियुक्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा:  लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय से गिरफ्तार किए गए तीन नशेड़यिों में एक र्चिचत प्रापर्टी डीलर हीरा पासवान हत्याकांड का फरार अभियुक्त निकला। बताया जाता है कि खैरा गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र छोटे मुरारी सिंह की खोज लंबे दिनों से थी। लेकिन, वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शनिवार को पंडासराय के पास तीन लोगों के जमावड़ा होने और हंगामा करने की सूचना मिली। इसके बाद छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रेथ एनलाइजर की जांच में इनमें अल्कोहल की मात्रा काफी पाई गई। गिरफ्त में आए छोटे मुरारी सिंह के अलावा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के उघड़ा गांव निवासी रविंद्र झा के पुत्र कुमर झा वेदानंद झा के पुत्र चंदन कुमार झा शामिल हैं। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर छोटे मुरारी सिंह ने खुद को हीरा पासवान हत्याकांड का फरार अभियुक्त बताया। इस कांड में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की। उसने करतार सिंह को हथियार उपलब्ध कराया था। मालूम हो कि 14 जून 2016 को मब्बी ओपी क्षेत्र के माधोपुर-मखनाही गाछी में सुबह करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर हीरा पासवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक गोली उसके गले और दूसरी पेट में मारी गई थी। घटनास्थल के आसपास से पुलिस ने 9 एमएम के तीन खोखे के अलावा मृतक की बुलेट बाइक बररामद की थी। हीरा पासवान चक्का गांव के ज्ञानचंद्र पासवान का पुत्र था। वह प्रॉपर्टी डी¨लग के अलावा हार्डवेयर व बिस्कुट का भी व्यवसाय करता था। मृतक का भाई मनोज पासवान ने इस मामले में राजद के दरभंगा ग्रामीण विधायक ललित यादव पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। हालांकि, अनुसंधान में यह बात सत्य नहीं पाया गया।

Share

Leave a Reply