Home मुख्य श्रृंखला से उत्साहित हो अपनी शादी में किसी भी रूप में दहेज़ का लेनदेन न होने देने का लिया संकल्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 20, 2018

श्रृंखला से उत्साहित हो अपनी शादी में किसी भी रूप में दहेज़ का लेनदेन न होने देने का लिया संकल्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार सरकार के द्वारा दहेज़ एवं बाल विवाह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान से जागरूकता आ रही है। मानव श्रृंखला की पूर्व संध्या पर प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में आयोजित मशाल जुलुस में एक संविदा कर्मी केवंटी निवासी मनीष आनंद ने अपने शादी में किसी भी रूप में दहेज़ का लेन देन न होने देने का संकल्प दोहराया। वॉयस ऑफ़ दरभंगा से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी शादी तय हो चुकी है। दहेज़ नही लिया जा रहा है। परंतु वे सरकार के अभियान से उत्साहित हैं और आगे बढ़ कर सहयोग करना चाहते हैं। इसलिए केवल नगद दहेज़ का ही विरोध नही, किसी भी रूप में दहेज़ का लेन देन न हो, इसका भी प्रयास भी जरुरी है। वे हर संभव कोशिश करेंगे कि बेटी वालों को किसी भी रूप में दहेज़ के रूप में खर्च न करना पड़े, चाहे उन्हें सादगी पूर्वक ही शादी क्यों न करना पड़े। उन्होंने तमाम नौजवानों से भी सरकार के इस अभियान में आगे बढ़ कर मदद की अपील की।

जुलुस में मनीष आनन्द के साथ उनके सहयोगी रमेश कुमार एवं राहुक कर्ण आदि ने भी श्री आनंद के इस भावना की प्रशंसा की।

Share

Leave a Reply