Home मुख्य दरभंगा मण्डल कारा में कैदियों संग अधिकारियों ने बनायी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 21, 2018

दरभंगा मण्डल कारा में कैदियों संग अधिकारियों ने बनायी मानव श्रृंखला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाल विवाह व दहेज प्रथा के विरोध में रविवार को बनी मानव श्रृंखला में दरभंगा जिला ने सचमुच इतिहास रचा। इस बार मंडल कारा के कैदियों व जेल कर्मियों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। जिसमें 400 पुरुष बंदी, 7 महिला बंदी व 43 जेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी जेल अधीक्षक ललन कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि बंदियों ने मानव श्रृंखला बनाने की इच्छा जताई। जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निर्देश पर मानव श्रृंखला बनाने की अनुमति दी गई। बंदियों में इसको लेकर खासा उत्साह था। सबों का कहना था कि बाल विवाह व दहेज प्रथा पर रोक लगनी चाहिए। ऐसा होने से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Share

Leave a Reply