Home मुख्य मानव श्रृंखला बनाने के दौरान ठंढ लगने से बेहोश होकर गिरी शिक्षिका की स्थिति गम्भीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 21, 2018

मानव श्रृंखला बनाने के दौरान ठंढ लगने से बेहोश होकर गिरी शिक्षिका की स्थिति गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मानव श्रृंखला निर्माण के दौरान कड़ाके की ठंड से एक महिला शिक्षिका के पक्षाघात (लकवा) के शिकार होने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार घोषरामा हाई स्कूल में पदस्थापित श्वेता कुमारी (27) नामक शिक्षिका अपने विद्यालय के बच्चों के साथ घोषरामा मे ही मानव श्रृंखला में खड़ी थी। उसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

आनन फानन में स्थानीय महिलाओं और शिक्षिकाओं ने उसकी तेल मालिश की। इतने में डॉक्टरी टीम भी एम्बुलेंस संग पहुंच गयी। उसे सुई दी गयी लेकिन सुधार नही हुआ। फिर उसे एम्बुलेंस से स्थानीय पीएचसी में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी कोई खास सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि शिक्षिका का पूरा शरीर कांप रहा है। खासकर उसके चेहरे की थरथरी नही जा पा रही है। इस घटना केई पुष्टि पीएचसी के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने भी की है।

Share

Leave a Reply