
अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत। Voice of Darbhanga
दरभंगा: कमतौल एसएच 75 पर रविवार को दो घंटे के अंतराल पर अलग-अलग स्थानों पर हुये हादसों में एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार लोग जख्मी हो गये। इसमें एक की हालत अभी चिंताजनक बतायी जाती है। दूसरी ओर मब्बी ओपी क्षेत्र के एनएच 57 शाहपुर के पास सड़क हादसे में मधुबनी के एक युवक की मौत हो गयी।
पहली घटना एसएच 75 पर रविवार की दोपहर करीब 12.40 बजे में घटी। मानव श्रृंखला समाप्त होते ही पिंडारुच हाई स्कूल से थोड़ी दूरी पर गोपालपुर गुमती और सिरहुल्ली के बीच मे लहरिया पुल के निकट दो बाइक सवार ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ गये, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो बाइक सवार कमतौल की ओर से दरभंगा जा रहे थे। दोनों बाइक नयी और बिना नम्बर की एक अपाची और एक गलैमर बतायी जाती है।

