Home मुख्य आखिर डेढ़ साल बाद हुई हीरा हत्यकाण्ड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी । Voice of Darbhanga
मुख्य - January 22, 2018

आखिर डेढ़ साल बाद हुई हीरा हत्यकाण्ड में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी । Voice of Darbhanga

दरभंगा : हीरा पासवान हत्याकांड में उपयोग किये गये अग्नेयास्त्र को पुलिस आज बरामद कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने यहां बताया कि मब्बी थाना क्षेत्र के चक्का गांव में 14 जून 2016 को हीरा पासवान की लाश छोटू झा के बागीचे से मिली थी. जिसमें 2 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. बाद में पुलिस को पता चला कि हीरा की हत्या सुपारी लेकर की गई है. जिसमें कुख्यात अपराधी सरदार सिंह उर्फ करतार सिंह जो कसतवार, जम्मू कश्मीर का रहने वाला  गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से कट्टा, कार्बाइन समेत बड़ी मात्रा में गोली भी बरामद की गई थी, लेकिन जिस हथियार से हत्या हुई थी, वह हथियार पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी. इस सिलसिले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार बरामद नहीं होने से पुलिस अदालत में अपना पक्ष ठीक प्रकार से नहीं रख पा रही थी. इसी के तहत 2 दिन पहले नशे की हालत में गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति छोटू सिंह निकला, जो बहादुरपुर थाने के खैरा गांव का रहने वाला है. उसी की निशानदेही पर 9 एमएम का पिस्टल और एक गोली बरामद कर लिया है.

Share

Leave a Reply