Home मुख्य सरस्वती पूजा के अवसर पर विधायक ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 22, 2018

सरस्वती पूजा के अवसर पर विधायक ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत। Voice of Darbhanga

दरभंगा। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक सुनील चौधरी ने सोमवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रमौली से वर्ष 2017 की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले 11 छात्र व छात्राओं को कॉपी ,कलम व डायरी देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कृत किए गए छात्र व छात्रा में राज कुमारी, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, कामनी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, छात्र अभिषेक कुमार कमती, किशोर मिश्र, धीरज कुमार झा, राघवेंद्र कुमार राघव, अभिषेक कुमार झा, संजीत कुमार यादव हैं। नवयुवक सरस्वती पूजा समिति रमौली द्वारा पूजा स्थल के समीप आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेहनत के साथ पढ़ाई करने से ही सफलता मिलती है। विधायक ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। उनको सही मार्ग दर्शन देने में माता पिता की अहम भूमिका होती हैं। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए रमौली पंचायत के मुखिया कुमुद कुमार मिश्र ने कहा कि छात्र एंव छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने से ही वे अच्छे से अच्छे मुकाम हासिल कर सकते हैं। शिक्षकों को हमेशा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता पिता को अपने अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ख्याल रखने से ही उनका शारीरिक विकास संभव है। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख मनोज मिश्र, उप प्रमुख प्रेम कुमार झा, जद यू के प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा, अशोक झा, अभय कुमार झा मुन्ना ,ब्रज किशोर यादव, मनोज सहनी, राजू खां, भाजपा नेता अवधेश झा, राम रसिक ठाकुर , मनीन्द्र यादव, राजीव कुमार झा , सोनु ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग व पूजा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। विधायक ने क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पूजा स्थलों पर जाकर लोगों को वंसत पंचमी की शुभकामना दी।

Share

Leave a Reply