Home मुख्य पलटी हुई बस को देखकर कई यात्रियों के घायल होने का अनुमाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 23, 2018

पलटी हुई बस को देखकर कई यात्रियों के घायल होने का अनुमाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा:  सोमवार की रात करीब एक बजे पटना से सिमराही जा रही देव ट्रांसपोर्ट बस बीआर31पी-7221 मनीगाछी थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव स्थित एन एच-57 फोर लेन से करीब सात फीट नीचे समतल जगह में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें ड्राइवर सहित कई यात्रियों के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुर्घटना का कारण अत्यधिक कुहासा बताया जाता है। जानकारी अनुसार दुर्घटना के बाद उसके पीछे उसी कंपनी की आ रही दूसरी बस के यात्रियों एवं कर्मियों ने दुर्घटना ग्रस्त बस के ड्राइवर के सामने वाले शीशा को तोड़कर बस में फंसे ड्राइवर सहित अन्य यात्रियों को निकाला। इसमें नजदीक के टोल प्लाजा कर्मियों ने भी सहयोग किया। तत्काल घायलों को इलाज के लिए उसी बस से झंझारपुर भेज दिया गया। इस दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।वैसे ड्राइवर की सीट पर पड़े खून के छींटे एवं स्टेय¨रग के देखने से यात्रियों के विशेष रूप से जख्मी होने का अनुमान लगाया जा रहा है । बताया जाता है कि दुर्घटना की जानकारी के करीब दो घंटे के बाद मनीगाछी पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची तबतक सभी यात्री एवं बस कर्मी वहां से निकल चुके थे। जिसकी जानकारी बस मालिक किसी को नहीं होने दी। वैसे यात्रियों के सामान बस में अभी भी पड़े हुए हैं।मनीगाछी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बस को सामान सहित अपने कब्जे मे लेकर देखरेख के लिए चौकीदार को तैनात कर दिया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक घटनास्थल पर कोई व्यक्ति नहीं था। केवल यात्रियों के सामान एवं पलटी हुई बस थी ।

Share

Leave a Reply