Home मुख्य सीएम की सुरक्षा बंदोबस्त के नाम पर पुलिस द्वारा दलित किशोर की पिटाई, मांझी से मिला पीड़ित। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 23, 2018

सीएम की सुरक्षा बंदोबस्त के नाम पर पुलिस द्वारा दलित किशोर की पिटाई, मांझी से मिला पीड़ित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीएम नीतीश की जी हुजूरी में लगे पुलिस ने प्रिंस नामक दलित किशोर को बेरहमी से पीट डाला. इतने से मन नहीं भरा तो उसकी चाय की दुकान बंद करवा दी. आईजी दफ्तर के सामने और डीपीआरओ दफ्तर के ठीक पीछे ड्रेनेज नाले के पास ये चाय की दुकान है जहां से तमाम सरकारी दफ्तरों में चाय सप्लाई की जाती है.

मंगलवार को हुए इस घटना के बाद पीड़ित किशोर को किसी ने सर्किट हाउस में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से मिलवा दिया. सूत्रों की मानें तो मांझी ने उस दलित किशोर के साथ हुए अमानवीय व्यवहार पर जिले के आला अधिकारियों से बात की. पूर्व सीएम ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो पटना के आला अधिकारियों के पास पीड़ित किशोर की फरियाद को पहुंचाएंगे.

ये चाय की दुकान आइजी दफ्तर के गेट से करीब 100 फीट की दूरी पर स्थित है. जबकि ठीक बगल में आइजी दफ्तर के गेट से महज 50 फीट की दूरी पर ही सुलभ शौचालय के गेट के अन्दर ठेले पर स्थित दूसरी चाय की दुकान पर सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिसकर्मी बीच-बीच में जाकर चाय की चुस्की लेते रहे.

आपको बता दें कि पीड़ित के पिता नागेश्वर दास विकलांग हैं और वही चाय की दुकान चलाते हैं. वाकये के समय पीड़ित की माता दुकान संभाल रही थी. आपको ये भी बता दें कि सीएम नीतीश कुमार एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में दरभंगा आए थे. इसी क्रम में सुरक्षा बंदोवस्त कड़ी की गई थी. उधर जीतन राम मांझी भी अपने पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने दरभंगा आए थे.

Share

Leave a Reply