Home मुख्य सड़क मार्ग पर सख्ती के बाद दारु माफियाओं ने अपनाया जलमार्ग। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 24, 2018

सड़क मार्ग पर सख्ती के बाद दारु माफियाओं ने अपनाया जलमार्ग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सड़कों पर वाहन चेकिंग के दौरान धराए जाने के डर से माफियों ने नदी के रास्ते नाव से शराब लाने का तिकरम अपना लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने शिवाजीनगर स्थित वृंदावन घाट पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर ली। नाव पर बैगन के ढेर के नीचे छिपाकर शराब लाई गई थी।

पुलिस ने वृंदावन घाट के अगल-बगल झाड़ियों में छिपाकर रखी रॉयल स्टैग शराब की 750 एमएल की 92 बोतल, 375 एमएल की 170 बोतल, 180 एमएल की 28 बोतल के अलावा दूसरी कम्पनी की 1152 टेट्रा पैक बरामद किया। शराब के कारोबार के आरोप में शिवाजीनगर के कन्हैया सहनी व दीपक सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनलोगों सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply