
हर मतदाता को लेना होगा अपने मताधिकार के उपयोग का संकल्प: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने देश को मजबूती दिया है। हर वर्ष कहीं न कहीं चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से होता रहना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जाना है। हर वोटर को अपना मतदान डालने का संकल्प लेना होगा। वे गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक-एक वोट का महत्व लगातार बढता जा रहा है। शहर में मतदान अधिक प्रचार के बाद भी कम होता है। उन्होंने
मतदान करने अर दूसरों को प्रेरित करने पर बल दिया।
वोट देने पर डाला प्रकाश: उप निर्वाचन अधिकारी संजय कमार मिश्र ने कहा कि दस विधानसभा क्षेत्र में 26.56 लाख से अधिक वोटर हो गये हैं। वर्ष 18-19 वर्ष वाले वोटरों की संख्या 26421 हो गया है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में मतदान करनेवालों का ग्राफ 80 प्रतिशत हो जायेगा।
डीएम ने अधिकारियों, कर्मियों, राजनीतिक दलों, नये वोटरों आदि को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने का शपथ
दिलाया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
पचास बीएलओ सम्मानित: जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों के पचास बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। आधे दर्जन अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।


