
आन बान शान के साथ तिरंगा है लहराने को तैयार। Voice of Darbhanga
दरभंगा। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह उत्सवी माहौल में मनाया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में भवन निर्माण मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां चल रही है। ध्वजारोहण के समय रामनंदन मिश्र बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया जाएगा। इसे लेकर स्कूल में छात्राओं को अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय सलामी एवं परेड के लिए रिहर्सल का सिलसिला चल रहा है। परेड बीएमपी 13, जिला शस्त्र पुलिस, एनसीसी स्काउट एवं गाइड तथा होम गार्ड की ओर से किया जाएगा। मौके पर विभिन्न
विभागों की ओर से सामयिक विषयों पर मनोहारी झांकी निकाली जाएगी।
दिन के 2.30 बजे से नेहरू स्टेडियम में फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रशासन बनाम नागरिक एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। शाम 6 बजे से डीएमसीएच ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

