
सलामी के वक्त सभी थे सावधान की मुद्रा में पर एसडीओ साहब दिखे बेफिक्र विश्राम की मुद्रा में! Voice of Darbhanga
दरभंगा: गणतंत्र दिवस पूरे जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम लहेरियासराय के पोलो फिल्ड में आयोजित था जहाँ जिले के तमाम वरीय अधिकारियों के उपस्थिति में प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के बाद जब प्रभारी मंत्री सलामी दे रहे थे तो डीएम, एसएसपी सहित मंच पर मौजूद सभी अधिकारी सावधान की मुद्रा में खड़े थे। पर तभी एक तस्वीर खिंच गयी जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जब सब सावधान की मुद्रा में थे तो सदर
एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह विश्राम की मुद्रा में सदर एसडीपीओ से हंसकर कुछ बातचीत करते नजर आ गए। सबसे बड़ी बात, यह तस्वीर जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा बनाये गए आधिकारिक मीडिया में उन्ही के द्वारा पोस्ट की गयी।
मालूम हो कि सदर अनुमंडल के विधि व्यवस्था संभालने की जिम्मेवारी इन्ही दोनों के जिम्मेवार कंधों पर रहती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जरूर कोई बड़ी विधि व्यवस्था की बात रही होगी जिस कारण उन्हें सदर एसडीपीओ से उस क्षण भी बातचीत करते नजर आना पड़ा।

