Home मुख्य गणतंत्र दिवस पर निजी से लेकर सरकारी कार्यालयों तक शान से फहराया गया तिरंगा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 26, 2018

गणतंत्र दिवस पर निजी से लेकर सरकारी कार्यालयों तक शान से फहराया गया तिरंगा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शुक्रवार को दरभंगा ज़िले के सभी क्षेत्रों से बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाने की सूचना प्राप्त हो रही है। सभी प्रशाशनिक कार्यालयों से लेकर निजी स्थानों मे भी हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में मुख्य समारोह में सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने झंडोतोलन किया। इसके बाद बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरच्चा पंचायत के धमरिया महादलित टोल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दरभंगा के प्रभारी मंत्री श्री महेश्वर हजा़री ने गरीब व जरुरतमंदों के बीच चश्मा का वितरण किया। विदित हो एक दिन पूर्व इस महादलित टोल में कैंप लगाकर निशुल्क आंख जांच शिविर लगाया गया था। उसी जांच के आधार पर अपने हाथों से गरीबों के बीच प्रभारी मंत्री ने चश्मा बाँटा गया। उधर महापौर बैजयंती देवी खेरिया द्वारा नगर निगम तथा दरभंगा टावर स्थित बापू के प्रतिमा के पास झंडोलन करते हुए कहा कि स्वच्छता मे ही भगवान का निवास है। इसलिए हम सबों को मिलकर दरभंगा नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाना चाहिए। हायाघाट के रघुनाथपुर अवस्थित त्रिवेणी संस्कृत मध्य विद्यालय में भी झंडोत्तोलन का किया गया। उसके बाद बच्चों के द्वारा रंगरांग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक द्वय प्रभाकर झा बबलू एवं सुजीत कुमार काफी तन्मयता से जुटे रहे। बच्चों के द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को देखने के लिए हरबार की तरह इसबार भी दूर दूर से लोग पहुँचे थे।

जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के जिला अध्यक्ष राहुल पासवान पूर्व की भांति इसबार भी बहादुरपुर के राघेपुरा स्थित महादलित बस्ती में बच्चों के साथ झंडोतोलन किये तथा बच्चों में कॉपी कलम का वितरण किया।

भाजपा कुशेश्वरस्थान मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा ने सतीघाट स्थित मण्डल भाजपा कार्यालय पर पूरे धूमधाम और गाजे बाजे के साथ झंडोतोलन किया। इस अवसर श्री झा ने कहा कि भारत का गणतंत्र दुनिया का सबसे मजबूत गणतंत्र है। इसे और मजबूत बनाये रखने की जरूरत है।

मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एशोसियेशन के जिला महासचिव सुरेंद्र भगत ने बनौली स्थित जिला कार्यालय पर झंडोतोलन किया। इस अवसर पर श्री भगत ने भारतीय गणतंत्र की रक्षा केलिए लोगो से मानवाधिकार की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अन्य पुलिस थानों से हटकर भालपट्टी ओपी अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने भी स्थानीय जनसमूह के साथ ओपी पर समारोह पूर्वक झंडोतोलन किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ भोजभात की व्यवस्था भी की गयी थी।

शहर में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय पर लोजपा के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ झंडोतोलन किया।

Share

Leave a Reply