
परियोजना उच्च विद्यालय के छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम ने मोह लिया सबका मन। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: प्रखंड क्षेत्र की परियोजना उच्च विद्यालय रामपुरा में गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्राओं द्वारा आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित सैकड़ो लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य देवनाथ प्रसाद तथा मंच संचालन शिक्षक श्याम कुमार राय ने किया।नृत्य, राष्ट्रीय गीत, स्पीच, नाटक व कविता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को देश के निर्माण में अनुशासित होना चाहिए। देश हित में विकास कार्य के प्रति सहानुभूति दिखाना होगा। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में श्रुति, प्राची , चंदा व खुशबू कुमारी ने स्वागत गीतों से अतिथियों की स्वागत की।बच्चों के यह कार्यक्रम देख लोग मुग्ध हो गए। पूरे कार्यक्रम में तालियों की गड़गराहट बजती रही।जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर कविता में अव्वल रहीं गरिमा कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया। नृत्य में लीलू कुमारी को स्थानीय
मुखिया ममता चौधरी ने पुरुस्कृत की।प्राची कुमारी को राष्ट्रीय गीत के लिए स्कूल प्राचार्य देवनाथ प्रसाद मेडल देकर सम्मानित किये।बेस्ट स्पीच के लिए श्रुति कुमारी को शिक्षक सुधीर चौबे ने सम्मानित किया।धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका विनिता झा ने की। मौके पर लक्ष्मेश्वर चौबे, रामचंद्र पांडेय, रामकरण चौधरी, शिक्षक मनोज कुमार तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

