
डेंगी नाव पर सवार किशोरी गिरकर डूबी। Voice of Darbhanga
कमतौल : कमतौल स्टेशन से सटे 21 नम्बर गुमती के निकट तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई है. मृतक की पहचान कमतौल निवासी रामरखन महतो के 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर प्रियंका अपने तीन सहेली के साथ जानवर का चारा काटने के लिए चौर गई थी. वहीं मोईन के पानी के किनारे रखें मछुआरे का डेंगी नाव पर तीनों चढ़ गई इसी बीच अचानक प्रियंका पानी में गिर गई और लापता हो गई. दोनो सहेली दौड़ कर घर पहुंची और घटना की सूचना परिजनों को दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल की ओर दौर पड़ें. इधर परिजनों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दिया. पुलिस ने मछुआरे को बुलाकर महाजाल गिरबा कर शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

