Home मुख्य गोपालजी ने मंत्री के सामने उठाया बेनीपुर में अबतक आईटीआई कॉलेज नही खुलने का मुद्दा। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 27, 2018

गोपालजी ने मंत्री के सामने उठाया बेनीपुर में अबतक आईटीआई कॉलेज नही खुलने का मुद्दा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने आज स्थानीय परिसदन में राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिलकर स्थानीय समस्याओं से रू-ब-रू कराया. श्री ठाकुर ने सबसे पहले मिथिला के परम्परा के अनुरूप मंत्री का स्वागत किया. उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि बेनीपुर में सभी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आईटीआई कॉलेज अनुमंडल मुख्यालय में नहीं खुल सका है. साथ ही जिले में 105 कौशल विकास केन्द्र खोले जाने की मांग रखी. उन्होंने हर पंचायत में कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने की बात कही. इस अवसर पर श्री ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा में उठाये गये प्रश्नों का हवाला भी दिया.

Share

Leave a Reply