Home मुख्य दरभंगा से तीन महीनों में बाल मजदूरी पूरी तरह करें खत्म: मंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 27, 2018

दरभंगा से तीन महीनों में बाल मजदूरी पूरी तरह करें खत्म: मंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में शनिवार को श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने दरभंगा जिले की 324 पंचायतों में सौ-सौ श्रमिकों का निबंधन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसी तरह शेष जिलों में भी निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। मंत्री श्री सिन्हा ने दरभंगा शहरी क्षेत्र से तीन महीने के भीतर बाल मजदूरी खत्म करने का कड़ा निर्देश पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने मजदूर की मृत्यु होने पर एक लाख की राशि उनके परिजनों को भुगतान करने का आदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने समय-समय पर योजना मेला लगाने व इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को देने की बात कही। इस दौरान मंत्री शताब्दी योजना को भी लागू करने की बात कही। बैठक में सुजीत कुमार, जिला श्रम अधीक्षक नीरज नयन सहित अंतर जिला अधिकारियों के साथ-साथ डीडीसी कारी प्रसाद महतो, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, विधान पार्षद अर्जुन सहनी आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply