Home मुख्य एटीएम फ्रॉड की जमकर धुनाई करने के बाद लोगो ने किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 28, 2018

एटीएम फ्रॉड की जमकर धुनाई करने के बाद लोगो ने किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एटीम फ्रॉड की लगातार बढ़ती घटनाओं ने आमजन को भी सतर्क करना शुरू कर दिया है। इसी का नतीजा है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद चौक स्थित एक एटीएम ग्राहक का कार्ड उड़ाकर रुपये उड़ाने वाले एक शातिर को लेागों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर डाली। बाद में मौके पर पहुंची गश्ती दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उड़ाई गई राशि सहित तीन एटीएम कार्ड, मोबाइल व बाइक बरामद किया गया। हालांकि, तीन अपराधी भागने में कामयाव हो गए। गिरफ्त में आया गुड्डू कुमार राय मुजफ्फपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कांटी कसबा गांव निवासी उमश राय का पुत्र है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से उड़ाई गई राशि सहित 8 हजार 420 रुपये बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने अपने एक साथ का नाम सोनू बताया है। जो मुजफ्फपुर जिले के मीनपुर थाना क्षेत्र के मठिया का रहने वाला है। अन्य साथियों का वह नाम व पता नहीं बता पाया। कहा कि अन्य लोगों की जानकारी सोनू के पास है। इसके बाद सोनू को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष अजय कुमार झा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गई। लेकिन, देर शाम तक सोनू पकड़ में नहीं आया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कमतौल थाना क्षेत्र के बहुआर बुर्जूग गांव निवासी मो. रउफ के पुत्र अहमद रसुल अपने दोस्त सदाम के साथ दरभंगा आए थे। इस दौरान वे कादिराबाद चौक स्थिति कैनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए। इसी बीच एटीएम में अचानक तीन-चार युवक आ धमके। अहमद रसुल को धक्का देकर हटा दिया। इस कारण एटीएम कार्ड नीचे गिर गया। शातिरों ने सरलता के साथ एटीएम कार्ड को उठाकर दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। इसके बाद उसके नजरों के सामने ही उसी के एटीएम कार्ड से छह हजार रुपये की निकासी कर लिया। मोबाइल पर मैसेज आते ही वह समझ गया कि यही लोग उनका कार्ड बदलकर रुपये उड़ाया है। इसके बाद वे हल्ला करने लगे। अहमद रसुल व उसका दोस्त सदाम भाग रहे शातिरों का पीछा किया। लेकिन, अन्य शातिर पैदल गली में भाग गए । जबकि, एक बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे। तब तक लोगों ने बाइक सवार शातिर को दबोच कर जमकर धुनाई कर डाला। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि यह गिरोह भोले-भाले ग्राहकों का कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने का काम लंबे दिनों से कर रहा था। विवि थाना क्षेत्र सहित आस-पास के इलाकों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सीसीटीवी की फूटेज से इसका सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द गिरोह में शामिल सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply