
कुशेश्वरस्थान के सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर सुनी गयी प्रधानमंत्री के मन की बात। Voice of Darbhanga
दरभंगा: रविवार को कुशेश्वरस्थान मंडल के सभी 14 शक्तिकेन्द्रों के सभी 96 बूथों पर शक्तिकेन्द्र प्रमुख एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारी के मार्गदर्शन में एवं बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का 40वें संस्करण को ध्यान पूर्वक सुना गया। आज के “मन की बात”कार्यक्रम में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए मातृशक्ति, वाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के समर्थन में अभूतपूर्ण मानव श्रृंखला, स्वक्षता अभियान सहित कई मुदों पर अपना ध्यान आकर्षित किया तथा देशवासियों को धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा कि आज महिलाएं सच्ची लगन एवं महनत के बदौलत हरेक क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने स्वयं भी बेरी पंचायत के बूथ न0 87 पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों के साथ ध्यानपूर्वक सुना। “मन की बात”कार्यक्रम के उपरांत शक्तिकेन्द्र प्रभारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री झा ने आगामी 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाने ,सहयोग राशि कार्यक्रम को 15 फरवरी तक पूरा करने सहित आगामी कई कार्यक्रमों की जानकारी शक्तिकेन्द्र प्रमुख एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारियों को दिए। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री झा ने शक्तिकेन्द्र प्रमुख एवं शक्तिकेन्द्र प्रभारियों का आह्वान किया कि ईमानदारी पूर्वक प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाए ताकि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र”सबका साथ, सबका विकास” सफल हो। बैठक में मिंकू कुमार यादव, अमरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार झा, कपिलदेव महतो, रेणु कुंमारी, संजय कुमार सिंह, शम्भू कुमार सिंह, ललित कुमार साह, शोभा कांत झा, बाबू कांत झा, सत्येंद्र कुमार चौधरी, अजय कुमार सिंह, जयमंगल ठाकुर, रविन्द्र कुमार सिंह सहित सभी शाक्तिकेन्द्र प्रमुख एवं शाक्तिकेन्द्र प्रभारी मौजूद थे।

