Home मुख्य बिस्कुट व्यापारी के मुंशी से डेढ़ लाख की लूट। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 28, 2018

बिस्कुट व्यापारी के मुंशी से डेढ़ लाख की लूट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-57 पर बिजली गांव के पास से रविवार की देर शाम बिस्कुट व्यवसायी के दो कर्मियों से आठ बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए व एक बाइक लूट ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर दिल्ली मोड़ के पास से लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया गया। पुलिस की एक टीम दोनों कर्मियों को साथ लेकर जगह-जगह छापामारी कर रही है।

बताया जाता है कि कादिराबाद निवासी गणेश साह की बड़ा बाजार में बिस्कुट की एजेंसी है। रंधीर व नीरज उनके एजेंसी में कर्मचारी हैं। एजेंसी का बकाया वसूलने के लिए दोनों दूसरे बाजार में जाते हैं।

रविवार की शाम सकरी बाजार की विभिन्न दुकानों से एजेंसी का पेमेंट लेकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच बिजली गांव के पास चार बाइक पर सवार आठ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उनके पास से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद बाइक छीनकर सभी बदमाश दिल्ली मोड़ की ओर भाग निकले। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी एजेंसी के मालिक गणेश साह को दी। उनकी ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनो कर्मियों को साथ लेकर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लूटी गई बाइक बरामद हो गई। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a Reply