
रात के अँधेरे में पत्थरबाज उपद्रवियों ने चोरो की तरह पत्थरबाजी कर तोड़े सिनेमा हॉल के शीशे। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा में पद्मावत फिल्म के विरोध की नौटँकी करने के बाद भी जब कथित नेताओं को ज्यादा राजनितिक फायदा नही हुआ और आमजन ने विरोध को नकार दिया तो शेरदिली से खुल्लम खुल्ला विरोध का एलान भी शायद चोर दिली से विरोध में तब्दील हो गया। शायद इसी का नतीजा है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित रजनीश सिनेप्लेक्स सिनेमा हॉल में पद्मावत फिल्म लगने के साथ ही पत्थरबाज उपद्रवियों ने बीती रविवार देर रात को चोरो की तरह आकर अँधेरे में हॉल पर पत्थरबाजी कर दी। इससे हॉल के गेट सहित कई शीशा चूर-चूर हो गया। घटना रात के लगभग दो बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि कुछ लोगों की टोली अचानक हॉल के पास पहुंची और दनादन पत्थर चलाना शुरू कर दिए। इसकी आवाज कई लोगों ने सुनी। लेकिन, डर से किसी ने न तो विरोध किया और न ही कोई शख्स अपने घरों व दुकानों से बाहर निकलना मुनासिब समझा। सुबह में हॉल के अंदर कई पत्थर के साथ शीशा बिखरा मिला। दृश्य देखकर हॉल के कर्मी भी आश्चर्यचकित थे। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। घटना को किसने अंजाम दिया इसकी जानकारी सोमवार को देर शाम तक नहीं चल पाई। हॉल के कर्मियों ने भी शीशा फोड़ने वालों को नहीं देख पाए। इससे उपद्रवयी कौन थे? अथवा किस संगठन से थे? यह पता लगाना मुश्किल हो गया है। बहरहाल, पुलिस की मौजूदगी में फिल्म जरूर चलाई गई। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा की
मदद से उपद्रवी की पहचान कर जा रही है। पहचान होने के साथ ही उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने कोई विरोध दर्ज नहीं किया है। ऐसे भारी संख्या में सिनेमा हॉल पर पुलिस बल तैनात हैं। इधर, सिनेमा हॉल के मालिक रामबाबू प्रसाद ने बताया कि देर रात कुछ उपद्रवियों ने हॉल पर पत्थर फेंका। इससे कुछ विशेष क्षति तो नहीं हुई लेकिन, कुछ शीशे जरूर फूट गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के गणमान्य लोगों के साथ पहले खुद फिल्म देखा। इसमें कोई आपत्तिजनक दृश्य नहीं पाया गया। काफी सोच-समझ कर दो दिनों के विलंब के बाद इस फिल्म को लगया गया। रविवार को काफी संख्या में दर्शक भी जूटे। लेकिन, किसी ने न तो कोई शिकायत की और न ही विरोध जताया। अगर अभी भी किसी को लगता है कि इस फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य है और उससे संबंधित कोई शिकायत की जाती है तो इस फिल्म को बंद कर दिया जाएगा।

