Home मुख्य इंटरमीडिएट परीक्षा में बरती जाएगी पूरी सख्ती। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 29, 2018

इंटरमीडिएट परीक्षा में बरती जाएगी पूरी सख्ती। Voice of Darbhanga

दरभंगा : राज्य के गृह सचिव आमिर शुभहानी और पुलिस महानिदेशक पी.के ठाकुर और इंटरमीडिएट काउंसिल के अध्यक्ष आनंद किशोर ने होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा की समीक्षा वीडीयो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की. इन अधिकारियों ने अपने निर्देश में कहा कि पिछले वर्षों की तरह इंटरमीडिएट परीक्षा में सख्ती लागू रहेगी. परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की दूरी में धारा 144 लगाने का निर्देश दिया. वहीं गृह सचिव ने विभिन्न स्तरों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक यंत्र ले जाना प्रतिबंधित रहेगा और इसके लिए सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से पूर्व सघन जांच करें. उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र परिसर एवं कक्षाओं के अंदर मीडिया का प्रवेश वर्जित रहेगा. उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में बार कोडिंग की सहायता से की जाएगी. बैठक में जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply