Home मुख्य सम्मान से वंचित जनप्रतिनिधियों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर लगाया अपमानित करने का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - January 30, 2018

सम्मान से वंचित जनप्रतिनिधियों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर लगाया अपमानित करने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा युवा मोर्चा दरभंगा के जिलाध्यक्ष डा0 निर्भय भरद्वाज के चयन से शुरु विवाद के बाद भी मुसीबतें कम होने का नाम ही नही ले रही है। बिहार प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पटना में आयोजित युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में भी डा0 भरद्वाज की अच्छी किड़किरी होने की खबर है। दरभंगा जिला से गये कई जन प्रतिनिधि सम्मान से वंचित रह गए। इससे बौखला कर उन्होंने उन्हें ले जाने वाले जिलाध्यक्ष को जमकर खड़ीखोटी सुना दी। एक पंचायत समिति सदस्य ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि उन्हें सम्मान दिलाने के नाम पर गुमराह कर पटना ले जाया गया। पटना जाने से आने तक भूखे प्यासे रहे। पर उनके साथ बहुत से जनप्रतिनिधियों को कोई सम्मान नही मिला। इससे सभी जनप्रतिनिधि ठगे और खुद को अपनानित महसूस कर रहे हैं।

इस संबंध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष डा0 निर्भय भरद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम में कुछ त्रुटियां रह गयी। दरभंगा से उम्मीद से ज्यादा जनप्रतिनिधि पहुँचे। कुछ प्रतिनिधि देर से पहुँचे जिस कारण उन्हें सम्मान पत्र और मोमेंटो नही दिया जा सका। परंतु उनका सम्मान पत्र और मोमेंटो प्रदेश कार्यालय द्वारा भेजा जा रहा है। इसे उनके द्वारा वंचित प्रतिनिधियों के घर पर जाकर दिया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।

Share

Leave a Reply