
जन्मदिन पर मोनू झा ने रक्तदान कर युवाओं केलिए प्रस्तुत किया आदर्श। Voice of Darbhanga
दरभंगा: न कोई राजनितिक न जातिगत आदि संगठन से जुड़े और न ही कोई चुनावी लोभ माया, फिर भी अपने जन्मदिन को आदर्श जन्मदिन बना लिया। जी हां, शहर के शुभंकरपुर मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय नवयुवक मोनू झा ने अपने 37वें जन्मदिन पर लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान कर युवाओं में एक अलग ही सन्देश दिया। यदि सेवा की भावना दिल में हो तो निस्वार्थ भाव से कोई भी आम व्यक्ति अपना कर्तव्य बिना किसी आडंबर के निभा सकता है, यह मोनू झा के जज्बे ने जरूर दिखा दिया।
मोनू झा के इस जज्बे को वॉयस ऑफ़ दरभंगा सलाम करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना देता है।

