Home मुख्य अपने ही गठबन्धन सरकार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का मानव कतार। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 30, 2018

अपने ही गठबन्धन सरकार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का मानव कतार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। इसे बचाने की जरूरत है ताकि बिहार का भविष्य सुरक्षित हो सके। विद्यालयो में पढ़ाई की जगह अराजकता का माहौल है।

उक्त बातें सोमवार को आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में रालोसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षा बचाओ अभियान के तहत मानव कतार लगाने के दौरान कही। उनकी प्रमुख माँगों में 1 किलोमीटर की परिधि में प्राथमिक विद्यालय एवं 3 किलोमीटर की परिधि में मध्य विद्यालय की स्थापना किए जाने 30 से 40 छात्रों पर एक शिक्षक की नियुक्ति, गणित, विज्ञान, समाज अध्ययन ,और भाषा, के लिए कम से कम 1 शिक्षक की प्रतिनियुक्ति किए जाने पीने का पानी, शौचालय खेल का मैदान कीचेन, पुस्तकालय शिक्षकों को के लिए क्वार्टर समेत आधारभूत सुविधा दिए जाने कई मांगे शामिल थी।

Share

Leave a Reply