Home मुख्य फिर प्रशासन के नाक के नीचे समाहरणालय परिसर से हुई बाइक की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 30, 2018

फिर प्रशासन के नाक के नीचे समाहरणालय परिसर से हुई बाइक की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: समाहरणालय परिसर से इन दिनों लगातार बाइक की चोरी हो रही है। बावजूद, कार्रवाई की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र होने के साथ साथ लहेरियासराय थाना से सटा हुआ क्षेत्र है। इस थाना के थानाध्यक्ष बड़े तेज तर्रार माने जाते हैं जिस कारण उनपर वरीय अधिकारी का वरद हस्त भी माना जाता है। परंतु इतने तेज तर्रार अधिकारी के रहते प्रशासन के नाक के नीचे चोरी नही रुक पाना कहीं न कहीं कुछ दाल में काला होने का संकेत जरूर देता है। मंगलवार को एसडीओ कार्यालय में किसी काम से पहुंचे एक शख्स की बाइक चोरी हो गई। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम पिपरा गांव निवासर रामचंद्र यादव ने बताया कि वह अपनी बाइक बीआर 7 ए1992 से एसडीओ कार्यालय आए थे। बाइक बाहर लगाकर काम कराने के लिए कार्यालय के अंदर गए। वापस होने पर उनकी बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने लहेरियासराय थाने में अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मालूम हो कि 13 जनवरी को अंबेदकर सभागार के पास से एक बाइक की चोरी हो गई थी। शिक्षक व लालबाग निवासी सुधीर कुमार झा मानव श्रृंखला की सफलता को लेकर आयोजित प्रमंडलीय स्तर बैठक में भाग लेने के लिए सभागार पहुंचे थे। वे अपनी पल्सर बाइक बीआर07एबी-3431 सभागार के बाहर लगाकर अंदर गए। बैठक समाप्ति बाद जब वे बाहर आए तो उनकी बाइक गायब पाई गई। वहीं 11 जनवरी को समाहरणालय रोड से एक जदयू नेता सहित दो लोगों की बाइक चोरी हो गई। इसी महीने मंगल पांडेय के कार्यक्रम के दौरान कमला लाइब्रेरी परिसर से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्भय भरद्वाज की बाइक भी चोरी हो गयी थी जबकि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी थी।

Share

Leave a Reply