Home मुख्य अपने ही सरकार में व्यवसायियों की सुरक्षा की माँग को लेकर एनडीए नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 30, 2018

अपने ही सरकार में व्यवसायियों की सुरक्षा की माँग को लेकर एनडीए नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ का एक शिष्टमंडल महासंघ के अध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी से मिलकर पांच सूत्री माँग सौपा। मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने दरभंगा नगर निगम द्वारा लहेरियासराय स्टेशन रोड में लगाई गई स्ट्रीट लाईट खराब और बंद हैं। इसे अविलम्ब ठीक कराया जाय। इस कारण रात्रि में अँधेरा रहने के कारण दुकानों में लगातार चोरी की घटना घट रहीं हैं।स्टेशन रोड में स्थाई रूप से पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि गश्ती चलाई जाय और व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान किया जाय।वही एक भी चापाकल नहीं रहने के कारण पेयजल की

कठिनाइयों को देखते हुए तीन चापाकल गराया जाय। लहेरियासराय प्रधान डाकघर का ATM अपराधियों द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया,हल्ला होने पर डाकघर में प्रतिनियुक्त पुलिस नहीं आयी।

शिष्टमंडल में भाजपा जिला मंत्री अमित झा, लोजपा नेता देवेंद्र झा आदि भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply