
छात्र जदयू की बैठक में छात्र संघ चुनाव की रणनीति पर चर्चा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बुधवार को छात्र जदयू के प्रदेश उपाअध्यक्ष भाई जोहा सिद्दीकी एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष आसिफ कमाल के नेतृत्व में सी एम कॉलेज कैंपस में सी एम कॉलेज के लिए मोहम्मद महबूब नशर को कॉलेज अध्यक्ष मनोनीत किया , साथ ही ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मैं छात्र संघ चुनाव कि रणनीति को अख्तियार किया गया सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं की समस्या को अब अधिकारी दरकिनार नहीं कर सकते हैं वहीं विश्वविद्यालय अध्यक्ष आसिफ कमाल ने कहा कि जिस तरह हमारे माननीय मुख्यमंत्री ने छात्र एवम छात्राओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का पहल किया गया है वह सराहनीय है वहीं विश्वविद्यालय प्रवक्ता मोहम्मद अली अख्तर ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र एवम छात्राओं का पठन-पाठन अब नियमित सेशन से कराया जाएगा। वही महारानी कल्याणी कॉलेज के छात्र जदयू अध्यक्ष आदर्श कुमार उर्फ गोलू ने कहा कि कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों के लिए कॉलेज इन्फ्रास्ट्रक्चर, शौचालय, नियमित समय पर कक्षाएं संचालित करवाई जाएगी आदर्श कुमार उर्फ गोलू ने छात्र एवं छात्राओं से अपील किया कि आप सभी छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू के पक्ष में वोट करें इसमें मुख्य रूप से मो सौकत ,अरमान ,वासिद् ,परवेज ,छोटू ,कश्यप आनंद ,पवन झा , सुरेश मिश्रा कुणाल झा आदि लोग उपस्थित थे ।

