Home मुख्य मोबाइल दुकान में चोरी के विरोध में सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 31, 2018

मोबाइल दुकान में चोरी के विरोध में सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हायाघाट बाजार की एक मोबाइल दुकान में चोरी के विरोध में लोगों ने रेलवे गुमटी व बाजार चौक को घंटों जाम रखा। मेसर्स मधु पीसीओ में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात लाखों की संपति उड़ा ली। दुकान से मोबाइल व अन्य सामग्री समेत नगदी की चोरी कर ली गई है। दुकानदार के अनुसार करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी गई है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर उतर आए। हायाघाट रेलवे गुमटी व हायाघाट बाजार चौक को जाम कर दिया गया। गुमटी और बाजार चौक लगभग दो घंटे तक जाम रहा। आक्रोशित लोगों ने बाजार की सभी दुकानों को बंद करा दिया। सड़क पर जगह-जगह टायर जलाकर गुस्से का इजहार किया गया। लोग चोरों की गिरफ्तारी की मांग पर डटे थे। मौके पर पहुंचे हायाघाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। दुकानदार संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात किसी ने दुकान में सेंधमारी की जानकारी दी। जब वह अपनी दुकान आए तो देखा कि दुकान से ईंट हटा हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर नकदी समेत मोबाइल व मोबाइल सामग्री सहित दो लाख रुपये मूल्य के सामान गायब थे। दुकानदार ने बताया कि जब वह बुधवार को आवेदन देने के लिए हायाघाट थाना गए तो पुलिस ने इस मामले को हल्के में लिया। इसी बात से स्थानीय लोग भड़क उठे। थानाध्यक्ष ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Share

Leave a Reply