
Home मुख्य पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खाया जहर, डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत। Voice of Darbhanga
पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खाया जहर, डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मधुबनी जिला के अरेर थाना अंतर्गत कपसिया गांव निवासी छट्ठू मुखिया के 35 वर्षीय पुत्र लूटन मुखिया की मौत जहर खा लेने के कारण इलाज के क्रम में बुधवार को डीएमसीएच में हो गई। मृतक के भतीजा शत्रुधन कुमार ने बताया कि बीती रात हमारी चाची और चाचा के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। जिससे मेरे चाचा काफी गुस्से में आ गए औरघर में रखा हुआ कीटनाशक दवा खा लिए। गंभीर होने पर उसे स्थानीय तौर पर इलाज कराया गया। तबीयत बिगड़ता देख उन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया। यहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

