Home मुख्य समाहरणालय के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों का पहलीबार हुआ सामूहिक सम्मान समारोह। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 1, 2018

समाहरणालय के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों का पहलीबार हुआ सामूहिक सम्मान समारोह। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अधिकारियों के सेवानिवृति या तबादले पर पूरे शानो-शौकत से विदाई एवं सम्मान समारोह तो आयोजित होता था, परंतु समारोह पूर्वक समाहरणालय से सेवानिवृत कर्मियों का सम्मान समारोह एक साथ गुरूवार को पहली बार हुआ। इस पहल का सर्वाधिक श्रेय वरीय उप समाहर्ता रविंद्र कुमार दिवाकर को जाता है। मंगलवार को ही चर्चा के दौरान उनके संज्ञान में आया कि 31 जनवरी को कुछ लोग रिटायर कर रहे हैं। उनमे से कुछ का सम्मान विभाग अपने अपने स्तर से कर रहे हैं। इस पर श्री दिवाकर ने इसे मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए सामूहिक रूप से समारोह पूर्वक विदाई का निर्देश कर्मियों को दिया जिसकी स्वकृति जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह ने भी दी। इसी के फलस्वरूप लहेरियासराय स्थित समाहरणालय परिसर के अंबेदकर सभागार में गुरूवार को 11 कर्मियों को विशेष समारोह कर विदाई दी गई। विभिन्न विभागों के ये कर्मी 31 जनवरी को रिटायर हुए हैं।  डीडीसी कारी प्रसाद महतो की अगुवाई में अधिकारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी साथ ही सेवांत लाभ के कागजात दिए।

डीडीसी ने कहा कि ऐसे पल भावुक होते पर इनके योगदान का सम्मान करने से मौजूदा कर्मियों में बेहतर नतीजे देने की प्रेरणा जगेगी। वरीय उपसमाहर्त्ता रविन्द्र दिवाकर ने कहा कि तजुर्बेकार कर्मी सेवानिवृत होने से एक पीढ़ी आज सेवानिवृत हो रहा है। इनके तजुर्बे से नये पीढ़ी को सीखने की जरूरत है। आज जब कोई महत्वपूर्ण कार्य से सम्बंधित किसी कागजात को खोजने में नए कर्मियों मशक्कत करना पड़ जाता है, परंतु पुराने पीढ़ी के कर्मी को पत्रांक दिनांक के साथ याद रहता है।

दिवाकर ने कहा कि पहले हर विभाग अलग अलग विदाई समारोह करता था। लेकिन उनकी पहल पर तमाम विभागों के लिए इकट्ठा विदाई समारोह की परंपरा को शुरू किया गया है। इससे कर्मियों में सामूहिकता का अहसास भी जगता है। श्री दिवाकर ने सामान्य शाखा के प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए कर्मी कौशल किशोर झा की विशेष रूप से तारीफ़ करते हुए उनके त्वरित कुशल प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा की।

रिटायर होनेवालों में आलोक कुमार शीवास्तव, कौशल किशोर झा, सूरज राम, रमण प्रसाद शीवास्तव, शमीम अहमद सिद्दीकी, अजय सिंह, जगदीश राम, भोला खतवे, मोहिबुल, सैयद इम्तियाज अहमद, अलमुल होदा शामिल हैं. मौके पर वरीय उपसमाहर्त्ता रमेश चंद्र चौधरी, अहमद हुसैन अंसारी, कोषागार पदाधिकारी नीलकमल और जिला भविष्यनिधि पदाधिकारी रमेश के सुमन मौजूद रहे.

Share

Leave a Reply