
विश्वविद्यालयों में शिक्षा कर्मियों को दी गई विदाई। Voice of Darbhanga
दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पहले से ही शिक्षा कर्मियों की कमी है और आज फिर दोनों विश्वविद्यालयों में कई शिक्षा कर्मी अवकाश ग्रहण किये. इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र ठाकुर की विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभागीय शोध पत्रिका मैत्रेय-आलोक पत्रिका का लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डॉ. जयगोपाल, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार झा, डॉ. प्रभाकर पाठक, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद, डॉ. रामचंद्र सिंह चंद्रेश, डॉ. चंद्रभाण प्रसाद सिंह, डॉ. धनेश्वर प्रसाद, डॉ. हरेकृष्ण सिंह, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. रतन कुमार चौधरी, डॉ. अरूणिमा सिन्हा, डॉ. कृष्णचंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे. वहीं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राधिकार शाखा के प्रभारी महामाया प्रसाद साह व केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रभारी त्रिलोक झा के अवकाश ग्रहण करने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि जिस गति से कुशल शिक्षिकेत्तर कर्मी सेवानिवृति हो रहे हैं. यह विश्वविद्यालय चलाने के लिए चिंता का विषय है. इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. सी.पी सिंह, प्रो. शिवाकांत झा, डॉ. शिवलोचन झा, डॉ. विदेश्वर झा, रघुनंदन लाल कर्ण, अनिल कुमार झा, गोणे प्रसाद, कुंदन भारद्वाज, गोपाल उपाध्याय, अभिमन्यु कुमार, रविन्द्र कुमार झा, जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह मौजूद थे.

