
बिहार डायरी में पहली बार शामिल हुआ दरभंगा के भी वेब पोर्टल का नाम। Voice of Darbhanga
दरभंगा: वेब मीडिया की बढ़ती पैठ में बिहार सरकार द्वारा भी इसकी प्रमुखता को समझा जाने लगा है और क्षेत्रीय वेब पोर्टल को भी बिहार सरकार द्वारा मुद्रित बिहार डायरी में अन्य परंपरागत मीडिया के साथ जगह दिया जाने लगा है। जहाँ पिछले साल दर्जन भर वेब पोर्टल भी शामिल नही थे, वहीँ इस बार चार दर्जन से अधिक वेब पोर्टल को जगह दिया गया है। इसी क्रम में पहली बार दरभंगा से संचालित एक क्षेत्रीय वेब पोर्टल को तीन वर्ष पूर्व से संचालित होने के कारण बिहार डायरी में जगह मिला है। DARBHANGAONLINE.COM नामक वेब पोर्टल के संपादक का नाम प्रकाशित होने पर दरभंगा के अन्य वेब पोर्टल संचालकों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक ने उक्त पोर्टल के संचालक मनीष सिन्हा को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बताते चलें कि अपने सफल संचालन के दो वर्ष पूरा कर चुके वॉयस ऑफ़ दरभंगा का नाम भी अगले वर्ष इस डायरी में शामिल करने की जानकारी सूचना बिहार सरकार के जनसम्पर्क विभाग, पटना द्वारा दी गयी है। ज्ञात हो कि दरभंगा जिले के प्रमुख खबरों प्रतिदिन दिखाने में लगातार अपने वेब पोर्टल VOICEOFDARBHANGA.COM के माध्यम से तत्पर वॉयस ऑफ़ दरभंगा अपने समाचारो को सोशल मीडिया के फेसबुक पेज एवं ग्रुप के माध्यम से भी प्रसारित करता है।

