Home मुख्य बैंक अधिकारी के बन्द घर से चोरी मामले में आधा दर्जन धराये। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 2, 2018

बैंक अधिकारी के बन्द घर से चोरी मामले में आधा दर्जन धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलाशंकर मोहल्ला स्थित बैंकर्स कॉलोनी में 26 सितम्बर को बैंक अधिकारी विपिन कुमार झा के बंद घर को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के छह सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थानाध्यक्ष अजय झा के नेतृत्व में पुलिस ने बेला निवासी जितेन्द्र पासवान, बेलाशंकर निवासी अभिषेक कुमार, रोनित वर्मा के अलावा लक्ष्मीसागर निवासी सूरज कुमार, छपकी पररी निवासी पंकज कुमार व करजापट्टी निवासी शंकर कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से रोनित एक बैंककर्मी का पुत्र बताया जाता है। उनके पास से करीब 40 हजार रुपये नगद, सोने की चार चूड़ियां, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, सोने का बिस्किट व कई आर्टिफिशियल गहने बरामद किए। इनमें से सोने की चूड़ियां व बिस्किट की पहचान गृहस्वामी ने कर ली है। गिरोह के पास से एक दर्जन माबाइल फोन भी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। बताया जाता है कि गिरोह का सरगना बेला निवासी बंसल शुक्ला मधुबनी पुलिस की गिरफ्त में है।

सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि चोर गिरोह ने श्री झा के घर का ताला तोड़कर काफी संपत्ति उड़ा ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। इधर सूचना मिली कि बंसल शुक्ला गिरोह का सरगना है। जांच के क्रम में गिरोह के कई सदस्यों का नाम सामने आया। उनलोगों के खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान जितेन्द्र पासवान के घर से जेवरात,सूरज के यहां से 36 हजार रुपये व रोनित के घर से माबाइल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारी के यहां से अन्य जेवरात के अलावा चोरों ने सोने के तीन बिस्किट उड़ाए थे। इनमें से उनलोगों ने सूरज कुमार की दुकान में दो बिस्किट गलवाकर उससे नए जेवर बनवाए थे। ये जेवर भी बरामद कर लिए गए है।

Share

Leave a Reply