Home मुख्य जिलाधिकारी ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 2, 2018

जिलाधिकारी ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। वे करीब दो घंटे रहे। इस दौरान उन्होंने विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया एवं कागजात दिखे। डीएम ने जिला अवर निबंधक डा. मणींद्र झा को जमीन बेचने व निबंधन कराने के लिए आने वाले लोगों के लिए वेटिंग हॉल बनाने, कार्यालय की चहारदिवारी को और ऊंचा करने, पार्किंग की व्यवस्था करने,नाला निर्माण सहित कई निर्देश दिए। मालूम हो कि इसके पूर्व वर्ष 2013 में कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यालय भवन की स्थिति एवं अभिलेखों के रखरखाव को देखा। कार्यालय प्रबंधन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में चालान एवं आरटीपीएस के जरिए निबंधन की प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन करवाया जा रहा था। जिला पदाधिकारी को बताया गया कि कार्यालय में एक लाख से ऊपर पुराने अभिलेखों को सुरक्षित रखा गया है। जगह की कमी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने नया अभिलेखागार बनाने हेतु कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल दरभंगा को अविलंब प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया। बताया गया कि पूर्व से ही समस्तीपुर एवं मधुबनी जिले का भी काफी अभिलेख कार्यालय में रखा हुआ है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित जिलों के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनके अभिलेखों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a Reply