Home मुख्य चन्दन के पेड़ की फिर हुई चोरी के बाद शुरू हुई जांच पड़ताल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 2, 2018

चन्दन के पेड़ की फिर हुई चोरी के बाद शुरू हुई जांच पड़ताल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से बुधवार की रात बेशकीमती चंदन का पेड़ चुरा लिए जाने के मामले में विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने तस्करों तक पहुंचने के लिए हाथ-पांव मारना शुरू कर दिया है।

इस दिशा में पुलिस ने घटना की रात वहां तैनात सुरक्षा गार्ड सतीश चन्द्र यादव व परशुराम शाह को थाने बुलाकर शुक्रवार को घंटों पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान कोई खास नतीजा सामने नहीं आया। तमाम सुरक्षा के बावूजद परिसर से चंदन का पेड़ गायब हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। रात के वक्त विश्वविद्यालय परिसर के सभी गेट बंद कर दिए जाते हैं। बावजूद आड़ी-पत्ती से काटकर चंदन का पेड़ चुराने में तस्कर सफल हो गए। इसे देखते हुए यह आशंका जाहिर की जा रही कि किसी की मिलीभगत के बिना तस्करों के लिए यह संभव नहीं था।

पूर्व में भी तस्कर परिसर से चंदन का एक पेड़ काटकर ले गए थे। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस उनके गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी थी। बहरहाल चंदन के पेड़ की चोरी ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

Share

Leave a Reply