
छापेमारी में बरामद चोरी की बाइकों पर चढ़ा था कार का नम्बर। Voice of Darbhanga
दरभंगा: फेकला ओपी क्षेत्र के खैरा गांव से चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया गया सख्श शातिर अपराधी निकाला। पूछाताछ में गिरफ्त में आया धनंजय महतो ने बताया कि वह बाइक लूटकर बेचने का काम करता है। हालांकि, उसके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं इसकी जानकारी पुलिस फिलहाल गुप्त रखी है। बताया जाता है कि पुलिस बताए गए शातिरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। बरामद अपाची बाइक बीआर07 – 6995 सदर थाना क्षेत्र से 11 माह पहले लूटी गई थी। इस बाइक का असली नंबर हटाकर मारूती कार का नंबर लगा दिया था। सत्यापन दौरान समस्तीपुर जिले के अमरेन्द्र कुमार के नाम से निबंधित कार की नंबर पाई गई। वहीं बरामद दूसरी बाइक स्पेलेंडर प्रो बीआर30-6820 पाई गई। इस बाइक पर अंकित नंबर भी हुंडई कार की पाई गई है। कार मालिक अजित कुमार सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द पूरी गिरोह का उदभेदन कर दिया जाएगा।

