
गिरफ्तार किये गए फरार वारंटी का होगा डीएनए टेस्ट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को एक रोचक मामला बहादुरपुर थाना में गिरफ्तार एक वारंटी के डीएनए टेस्ट का आया है। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने लम्बे समय से फरार दो वारंटियों को शनिवार को दबोच लिया। वे रघेपुरा निवासी सदानंद पासवान के पुत्र साहिल भारती व अशर्फी पासवान के पुत्र प्रमोद पासवान बताए जाते हैं। इनमें से साहिल भारती के खिलाफ एक युवती ने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था कि उसने उसका अपहरण किया था। इस दौरान साहिल ने उसका शारीरिक शोषण किया। साहिल ही उसके बच्चे का बाप है।

