
हर हाल में कदाचार मुक्त होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा : जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज यहां एक बार फिर स्पष्ट किया कि इंटर की परीक्षा हर हाल में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपादित कराया जाएगा. जिलाधिकारी आज समाहरणालय सभा कक्ष में केन्द्रधीक्षकों और दंडाधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने बैठक में कहा कि आप लोग अपने-अपने दायित्वों का निष्ठपूर्वक पालन सुनिश्चित करेंगे. स्टैटिक दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ प्रात: 8 बजे ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच कर कमान संभाल लेंगे. साथ ही परीक्षार्थियों की जांच प्रवेश द्वारा पर ही काड़ाई से करें. साथ ही किसी भी परिस्थति में परीक्षा कक्ष के अंदर वीक्षक फोन का प्रयोग नहीं करेंगे. साथ ही परीक्षा केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं बीडीओग्राफर की मौजूदगी अनिवार्य है.

