Home मुख्य बाल विवाह के जुर्म में दूल्हे को पिता सहित भेजा गया जेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 4, 2018

बाल विवाह के जुर्म में दूल्हे को पिता सहित भेजा गया जेल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा के विरोध में सरकार द्वारा सख्ती का असर दिख रहा है। जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसारी गाँव से समस्तीपुर निवासी कल्लर पासवान एवं उसके पिता डोमी पासवान को बाल विवाह के जुर्म में शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुसारी में एक 13 वर्षीय लड़की की आनन फानन में शादी की जा रही है। मौके पर पहुँच पुलिस ने दूल्हे सहित उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के पिता रामचरित्र पासवान को भी अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की।

Share

Leave a Reply