
बेख़ौफ़ अपराधियों ने डॉक्टर के घर में घुसकर की गोलीबारी, ड्राइवर को लगी गोली। Voice of Darbhanga
दरभंगा: दरभंगा में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में सोमवार की शाम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेंता ओपी अंतर्गत शाहगंज स्थित डाक्टर के ड्राईवर को अपराधियों ने देर शाम गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे चिंताजनक हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां से डाक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मामले के संबंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना के बलौछ गांव का रहने वाला अरूण झा का पुत्र मल्लिक झा शाहगंज बेता स्थित डाक्टर प्रियदर्शन सिंह और आशा सिंह के यहां ड्राईवर का काम करता था. बगल में ही डाक्टर का निवास था. जहां शाम 6:30 बजे अपराधी पहुंचे और गेट को पीटने लगे। जैसे ही मल्लिक झा ने गेट खोला तो अपराधी ने डाक्टर प्रियदर्शन सिंह के बारे में पूछा तो ड्राईवर ने बताया कि वह घर पर नहीं है, तो उसे धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगा, तो ड्राईवर ने उसे रोकने की कोशिश की जिस पर अपराधी ने उसे गोली मार दी और वहां से चलता बना। गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

