Home मुख्य रजनीश हत्याकांड में प्रयुक्त डाईगर बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 6, 2018

रजनीश हत्याकांड में प्रयुक्त डाईगर बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबू साहेब कॉलोनी स्थित आचारी मंदिर परिसर निवासी राम कुमार झा के पुत्र रजनीश कुमार झा उर्फ प्रद्युम्न की हत्या में प्रयुक्त डायगर को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया।

सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बहादुरपुर थाना पहुंचकर रजनीश की हत्या के आरोपी महेश पासवान के पुत्र चंदन कुमार पासवान व न्यू खाजासराय निवासी संजय केशरी के पुत्र आदर्श कुमार से पूछताछ की । इसी दौरान उनलोगों ने डायगर से संबंधित जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चंदन पासवान के कबिलपुर स्थित घर से डायगर बरामद कर लिया। मामूली झड़प को लेकर चंदन व अंकुर ने रजनीश की हत्या करने की बात पुलिस के सामने कबूल ली है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कृष्णा पासवान, दीपक राय व एक अन्य को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस अमन कुमार से पूछताछ कर रही है। वहीं न्यू खाजासराय निवासी छोटू पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही आपसी विवाद में हुए चाकूबाजी को हत्या का कारण बताया है।

गौरतलब है कि एम के कॉलेज के बीएससी के छात्र रजनीश को वॉटर वेज कॉलोनी के पास डायगर मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था। जख्मी हालत में अमन कुमार नामक युवक ने उसे घर पहुंचाया था। इसके बाद इलाज के लिए रजनीश को अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। उसकी हत्या के विरोध में लोगों ने सोमवार को करीब ढाई घंटे तक चट्टी चौक जाम कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया था। रजनीश के पिता राम कुमार झा शिक्षक हैं।

Share

Leave a Reply