Home मुख्य दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाला धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 6, 2018

दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाला धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के पौनद गांव में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी आनंद ठाकुर को पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाल रंग की अपाची बाइक सहित फाइटर, मोबाइल व लूट के 9 हजार रुपये बरामद किए गए। हालांकि, लूट की शेष राशि शातिर की दादी लेकर भागने में कामयाब रही। गिरफ्त में आया आनंद ठाकुर ब्रह्मपुर गांव निवासी रंजीत ठाकुर का पुत्र है। उसकी निशानदेही पर पुलिस उसके दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव के ही रंजन ठाकुर, गुलशन ठाकुर के साथ मिलकर लगातार घटना को अंजाम दे रहा था। आनंद इससे पहले भी जेल जा चुका है। एक वर्ष पूर्व उसने जाले के मुखिया की बाइक लूट ली थी। जबकि, फरार चल रहे रंजन ठाकुर हाल के दिनों में शराब मामले में जेल से निकला था। बताया जाता है कि एक फरवरी को दिन दहाड़े समस्तीपुर जिले के घटहो गांव निवासी व भारत फाइनेंस एजेंसी के एजेंट साकेत शर्मा को पोनद गांव के पास लूट लिया था। श्री शर्मा की बाइक को रोक कर एक लाख दस हजार रुपये से भरा बैग व मोबाइल छीनकर बाइक से चाभी निकालकर फरार हो गया था। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि आनंद ठाकुर अपने दोस्त रंजन व गुलशन के साथ घटना को अंजाम दिया था।

Share

Leave a Reply