
सुशासन बाबू के राज में दरभंगा में हत्या अपराध हो गयी है आम बात: गजेंद्र शर्मा। Voice of Darbhanga
दरभंगा: राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के अवसर पर देश के आम वजट मे शिक्षा पर किए जाने वाले ख़र्च मे की गयी कटौती, रेलवे के वेकेन्सीज में उम्र सीमा में कटौती ,फॉर्म के दामो की गयी 5गुणा वृद्धि एवं दरभंगा जिला में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने मे विफल केंद्र व बिहार सरकार के खिलाफ मंगलवार को भोगेन्द्र झा चौराहे पर आइसा-इनौस ने सीएम-पीएम का पुतला दहन किया। उक्त स्थल पर आइसा के बिशाल मांझी व इनौस के केशरी कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा की गयी जिसे सम्बोधित करते हुए इनौस के जिला संयोजक गजेन्द्र नारायण शर्मा ने कहा कि आए दिन दरभंगा में हत्या व लूट की घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं.अपराधियों के अंदर शासन-प्रशासन का कोई ख़ौफ नहीं दिखता है। ऐसा लगता है जैसे सुशासन बाबू के राज में हत्या अपराध आम बात हो गयी है.
उन्होंने राज्य के मुखिया से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले दिनों एक होनहार बैडमिन्टन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी, कपड़ा ब्यवसायी मुरारी चौधरी, मनोज चौधरी और अब एक 25 वर्ष के नौजवान रजनीश की हत्या कर दी जाती है। मालिक झा को सरेआम गोली मार दी गयी और अपराधी बेखौफ घुम रहें होते हैं, ये कैसा सुशासन का राज है? उन्होंने अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी की माँग की है और इस तरह की घटनाओं पर अविलंब रोक लगाने की भी मांग की है।
वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए आइसा के जिला संयोजक संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय आम बजट में नीतीश-मोदी राज में शिक्षा के उपर किये जाने वाले ख़र्च मे किये गये गुणात्मक कटौती व रोजगार सृजन के नाम पर चार वर्ष बाद रेलवे में निकाली गई बहाली में उम्र सीमा में कटौती व फॉर्म के दामों में की गयी बेतहाशा वृद्धि छात्र-युवा विरोधी क़दम हैं ।श्री चौधरी ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। कार्यक्रम में आइसा नेता मयंक कुमार ,अरविंद कुमार मिश्रा ,राजा कुमार ,दिलीप कुमार यादव ,सोनू, सरफराज ,आर एन शुक्ला ,रोशन कुमार दीपक सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

