
सदर प्रखंड तालाबंदी मामले में आठ लोगों पर प्राथमिकी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बाढ़ राहत की मांग को लेकर सदर अंचल में तालाबंदी करना वार्ड सदस्य संघ को महंगा पड़ा। अंचल कार्यालय में 3 फरवरी को तालाबंदी करने के खिलाफ अंचल प्रशासन ने 8 लोगों पर सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्रभारी अंचल निरीक्षक विनय कुमार ठाकुर के आवेदन पर सागर झा, राकेश नायक, विजय पासवान, ललन यादव, नरेश पासवान, मो गुड्डू, अवधेश यादव व बदरे आलम पर जबरन एक घंटा तक कार्यालय में तालेबंदी कर काम बाधित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद ने पुष्टि की है।

