
भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में खेलमंत्री होंगे मुख्य अतिथि। Voice of Darbhanga
दरभंगा: भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी 21 फरवरी को आयोजित हो रहे खिलाड़ी सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन मिर्जापुर स्थित मिथिला बॉडी टेम्पल जिम में आयोजित की गयी। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामशंकर चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप गोयल को प्रकोष्ठ का नगर विधानसभा प्रभारी बनाने की घोषणा की गयी। श्री गोयल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दायित्व का वे निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। नगर विधानसभा क्षेत्र के खेल एवं खिलाड़ियों के विकास केलिए तत्पर रहेंगे। बैठक में पहुँचे प्रदेश सह संयोजक हेमन्त कुमार झा ने बताया कि आगामी 21 फरवरी को भाजपा जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमे मुख्य अथिति के रूप में बिहार सरकार के खेल मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुंदन सिंह द्वारा खिलाड़ियों को सम्मान दिया जाएगा।
बैठक में सुमंत कुमार झा, बालेन्दु झा, गुंजेश कुमार झा, प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू, प्रदीप पाठक, नम्बर मणि, नीलमणि झा, विकास शर्मा, अरुण यादव, कुँवर नाथ झा, वरुण ब्रिग्नाइट, पिंटू झा, अभिनव सौरव, रौशन भगत, प्रह्लाद कुमार आदि सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
ज्ञात हो कि दरभंगा में इससे पूर्व भाजपा के इस प्रकोष्ठ की कोई ख़ास चर्चा नही थी। परंतु भाजपा नेता हेमन्त कुमार झा के प्रदेश सह संयोजक बनने और उनके द्वारा अनुसंशित जिलाध्यक्ष राम शंकर चौधरी द्वारा क्रीड़ा
प्रकोष्ठ की जम्बो टीम दरभंगा में तैयार की गयी। इतनी बड़ी जम्बो टीम तैयार होते ही यह प्रकोष्ठ पहली बार चर्चा में आया। चर्चा में आने के बाद इस प्रकोष्ठ के जिला इकाई द्वारा संभवतः पहली बार इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

