Home मुख्य अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर छापा, संचालक हिरासत में। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 7, 2018

अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर छापा, संचालक हिरासत में। Voice of Darbhanga

बिरौल: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय बाजार के असमा रोड स्थित यादव टोला के पास सागर सेवा सदन में बुधवार को ड्रग इंसपेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मेडिसीन को जब्त किया गया। इस बाबत ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि सागर सेवा सदन नर्सिंग होम मे अवैध ढ़ंग से दवा दुकान चलाने की सूचना मिली थी। जिसके आलोक में एसडीओ मो. शफीक ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीएओ संजय सिंहा को दंडाधिकारी नियुक्त कर छापेमारी का आदेश दिया। छापेमारी में चार सौ नौ प्रकार की दवा जब्त की गई। दवा दुकान व नर्सिंग होम संचालक विद्यानंद यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें कुल चार प्रकार की दवाई की गुणवत्ता जांच के लिए टीम अपने साथ ले गइ। इस संबंध में थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जानकार सूत्रों के अनुसार अवैध दुकानदार व नर्सिंग होम संचालक इससे पूर्व भी इसी तरह के मामले में दो बार गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इसके बावजूद अवैध तरीके से दुकान व नर्सिंग होम चलाना नहीं छोड़ रहे हैं।

Share

Leave a Reply