Home मुख्य संयुक्त छात्रसंघ के आंदोलन पर झुका विवि प्रशासन, अब 25 को होगा चुनाव। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 8, 2018

संयुक्त छात्रसंघ के आंदोलन पर झुका विवि प्रशासन, अब 25 को होगा चुनाव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विवि में अब छात्र संघ का चुनाव 25 फरवरी को होगा। गुरुवार को संयुक्त छात्र संघ के आह्वान पर आंदोलित छात्रों की विवि प्रशासन से वार्ता हुई जिसमें छात्रों की माँग को मानते हुए 25 फरवरी को चुनाव की घोषणा की गयी। इस दौरान पूर्व से निर्धारित नामांकन तिथि 9 एवं 10 फरवरी को नामांकन होगा ही, साथ ही साथ एक अतिरिक्त दिन 18 फरवरी को भी नामांकन केलिए रखा गया है। ज्ञात हो कि पहले 18 फरवरी को चुनाव होना था जिसे बदलने केलिए संयुक्त छात्र संघ ने माँग करते हुए आंदोलन किया था। छात्रों का कहना था कि 16 फरवरी तक 12वीं का परीक्षा होने के कारण छात्रसंघों को चुनाव प्रचार में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बुधवार को आधा दर्जन से अधिक छात्र संगठनों ने बैठक कर आन्दोलन का निर्णय लिया था। गुरुवार को छात्रों विवि के तीनों प्रशसनिक विभाग में ताला नही खुलने दिया। आन्दोलन इतना तीव्र था कि कुलपति अपने कार्यालय भी नही पहुँच पाये। यहां तक कि विधि व्यवस्था संभालने पहुँचे एसडीओ एवं एएसपी को कुलपति के आवास पर जाकर वार्ता करनी पड़ी। आंदोलित छात्रों को समझाने बुझाने सदर अनुमण्डल पदाधिकारी गजेंद्र प्रसाद सिंह एवं एएसपी दिलनावज अहमद भी पहुँचे तथा उनके समक्ष आंदोलनकारियों की वार्ता विवि प्रशासन से करायी गयी।

हलाँकि एक छात्र संगठन मिथिला स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधि इसमें नजर नही आये। एमएसयू के सोशल मीडिया सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एमएसयू की ताकत से सभी घबरा गए हैं और सेटिंग गेटिंग में लग गए हैं। एमएसयू तय समय पर चुनाव को तैयार था।

Share

Leave a Reply