Home मुख्य बेंता गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने कहा सीसीटीवी फुटेज देख ले पुलिस। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 8, 2018

बेंता गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने कहा सीसीटीवी फुटेज देख ले पुलिस। Voice of Darbhanga

दरभांगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज बेता में डॉक्टर के घर हुए गोलीकांड में पुलिस ने आरोपी स्व. अजय सिंह के पुत्र राधेश्याम सिंह उर्फ राधे को मब्बी थाना क्षेत्र के मब्बी  चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है. सदर एएसपी दिलनवाज अहमद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि डॉ. प्रियदर्शन सिंह एवं राधेश्याम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसमें राधेश्याम के द्वारा गोली चलाने की बात सामने आयी है. यह गोली ड्राइवर  को लगी थी जिसका ईलाज पटना के पीएमसीएच में  चल रहा है. एएसपी ने बताया कि रिवाल्वर भी राधेश्याम सिंह के निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है.

उधर गिरफ्तार आरोपी राधे सिंह ने पुलिस को बताया है कि उक्त डॉक्टर के साथ पहले से काफी जान पहचान थी और उस शाम भी आरोपी डॉक्टर के साथ बैठक कर खाना पीना कर रहा था। इसी दौरान एक पुराने विवाद को लेकर कहा सुनी हो गयी। आरोपी अकेला था और डॉक्टर के साथ तीन चार और लोग भी थे जिन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और पिस्टल तान दिया। इसी झगड़े में गोली चल गयी। आरोपी ने कहा कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है पुलिस सीसीटीवी चेक कर ले। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

इस संबंध एएसपी दिलनावज अहमद ने कहा कि सीसीटीवी को जब्त कर लिया गया और जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर मामला स्पष्ट हो सकता है।

Share

Leave a Reply